किसान और महिला विरोधी मामा और मोदी, कांग्रेस ने जारी किए वीडियो
इस विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने बताया कि भाजपा की भ्रष्ट , अराजक, अपराधियों को संरक्षण देने की मनोवर्ती वाली सरकार के खिलाफ जनता की नाराजगी और गुस्से को हम आउटडोर होर्डिंग, वीडियो इत्यादि प्रचार माध्यमों से रेखांकित करेंगे। शोभा ओझा ने कहा कि आज हम मध्यप्रदेश में बीते 15 वर्षों से जारी महिला अपराध और अन्नदाता किसानों की दुर्दशा को लेकर शार्ट वीडियो फिल्म जारी कर रहे हैं । जिसमें महिलाओं और किसानों की मार्मिक और पीड़ादायी व्यथा को दिखाया जा रहा है। आज मध्यप्रदेश के जो हालात हैं उसमें यह कहना बड़ा उचित होगा 'किसान और महिला विरोधी मामा और मोदी।' शोभा ओझा ने कहा कि हिंदुस्तान में महिला अपराधों में, बलात्कार की घटनाओं और महिला छेड़छाड़ में मध्यप्रदेश सरकार की अनदेखी के चलते नंबर एक है। इतना ही नही 70 फीसदी महिला अपराध करने वाले सरकार की कृपा से छूट जाते हैं। शोभा ओझा ने कहा कि अन्नदाता किसान जो खुद भूखा रह जाए, मगर प्रदेश को भूखा नही सोने देता, उसको अपनी फसलों के दाम मांगने पर गोलियों...